महाराष्ट्र: कुणाल कामरा माफी मांगे , ऐसी कामेडी बर्दाश्त नहीं, शिंदे पर टिप्पणी मामले में देवेंद्र ने नाराजगी जताई।
रणबीर अल्लाहबादिया और समय रैना के बाद अब कुणाल कामरा कॉमेडियन अब विवादों मे धिर गये हैं। इन्होंने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री का बिना नाम लिए एकनाथ शिंदे पर कुछ ऐसा कह दिया। कि शिव सैनिकों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कुणाल कामरा को सिएम देवेन्द्र फडणवीस ने सख्त लहजे में चेतावनी दी है। कुणाल कामरा जो कॉमेडियन शो करते हैं|

इसका मतलब यह नहीं की जो चाहोगे वह बोलोगे, महाराष्ट्र की जनता तय कर चुकी है कि गद्दार कौन है। कुणाल कामरा को माफी मांगनी चहिए। यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, देवेंद्र ने कहा कॉमेडी करना आपका अधिकार है। लेकिन उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को जानबूझकर बदनाम करने के लिए ऐसा किया जा रहा है।
यह ठीक नहीं है, कुणाल कामरा ने एक लाल किताब संविधान का पोस्ट की है। जो किताब राहुलगांधी ने दिखाई थी। इन दोनों ने संविधान नहीं पड़ा है, लेकिन संविधान हमें बोलने की आजादी देता है, लेकिन उसकी कुछ सीमाएं हैं। देवेंद्र ने कहा विधानसभा 2024 के चुनाव में जनता ने हमें वोट दिया और समर्थन भी दिया, उस समय जो लोग गद्दार थे।
उन्हें जनता उनके घर भेज दिया, जनता ने उन्हें उनकी जगह दिखा दी। अपमानजनक बयान देना स्वीकार नहीं किया जा सकता,जिन्होंने हास्य पैदा किया हो उसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के रूप में उचित नहीं ठहराया जा सकता है।

क्या है पूरा मामला:
कुणाल कामरा की कॉमेडी पर विवाद
कुणाल कामरा स्टैंड अप कॉमेडियन अपने शो में एकनाथ शिंदे पर विवादित टिप्पणी की थी। इसके बाद शिव सैनिक समर्थकों में बहुत ही आक्रोश आ गया। जहां पर शो का आयोजन किया गया था,वहां पर धावा बोल दिए और वहां पर तोड़फोड़ भी किए गए ।शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने मुंबई के खार इलाके में रविवार को होटल यूनिकॉर्नटिनेटल में तोड़फोड़ किया गया था।
इस होटल में कुणाल के शो की शूटिंग हुई थी। कुणाल कामरा ने बिना नाम लिए उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर कटाक्ष करते हुए उन्हे गद्दार बोला था। जिसके कारण शिवसेना के युवा नेता शिंदे गुट के महासचिव राहुल कनाल और 19 अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई। महाराष्ट्र पुलिस और बीएनएस अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कराई गई।
1 comment