वोटर लिस्ट में मिली गड़बड़ी तो BLO से लेकर ERO तक सब नपेंगे,एक से दो महीने तक का कटेगा मानदेय।

नवदीप रिणवा

लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी, मतदाता सूची में।

मुख्य निर्वाच अधिकारी नवदीप रिणवा ने सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को पूरी प्रक्रिया की नियमित समीक्षा और प्रभावी निगरानी करने के सख़्त निर्देश दिये है। नवदीप रिणवा ने स्पष्ट किया है कि वोटर लिस्ट मतदाता सूची की शुद्धता और पारदर्शिता निष्पक्ष चुनाव की बुनियादी है। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। निर्वाचन विभाग का लक्ष्य है।कि 4 जनवरी,2027 को अंतिम प्रकाशन के समय मतदाता सूची को पूरी तरह से अपडेट किया जाएगा ।और शुद्ध और गलतियों से मुक्त बनाना है।इसके लिए हर स्तर पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय की गई है ।

उत्तर प्रदेश में SIR 2027 के दौरान मतदाता सूचि में लापरवाही और गड़बड़ी मिलने पर BLO, सुपरवाइजर,ERO और AERO के खिलाफ होगी कार्यवाही। लापरवाही की गंभीरता के आधार पर BLO सहित ERO और AERO का दो महीनों तक का मानदेय कट सकता है ।

उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची को साफ और सुथरा गलतियों से मुक्त बनाने के लिए निर्वाचन आयोग ने सख्त कदम उठाया है।SIR 2027 के दौरान वोटर लिस्ट में गंभीर गड़बड़ियां मिलने पर बूथ लेबल ऑफिसर BLO से लेकर निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी ERO और सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी AERO तक इन सभी पर होगी कार्यवाही। लापरवाही और गलतियों की गम्भीरता के आधार पर इनके मानदेय में कटौती की जाएगी। मतदाता सूचि में गड़बड़ी मिलने पर जिम्मेदार अधिकारियों पर और कर्मचारियों को इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी।

BLO का कट सकता है एक महीने का मानदेय

उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने शनिवार को प्रदेश के सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश जारी किये गये है । निर्देशकों के मुताबिक BLO के काम का मूल्यांकन 17 नवम्बर से 16 दिसंबर तक किया जाएगा ।इस दौरान वोटर लिस्ट में डुप्लीकेट नाम , लींग, उम्र और पते से जुड़ी गड़बड़ियां मिलने पर जिम्मेदारी तय होगी। अपात्र लोगों के नाम जोड़ने या पात्र मतदाताओं के नाम हटाने जैसी गलतियों पर कार्यवाही होगी। गलतियों की संख्या और गंभीरता के आधार पर BLO का अधिकतम एक महीने तक का मानदेय कट सकता है।

सुपरवाइजर BLO पर भी होगी कार्यवाही

मतदाता सूचि की जांच और निगरानी करने वाले BLO सुपरवाइजर की जिम्मेदारी भी तय की जाएगी। उनके स्तर पर निगरानी में लापरवाही सामने आती है तो उनके मानदेय में भी एक महीने का मानदेय की कटौती की जायेगी। अगर एक ही घर के रहने वाले परिवार के सदस्यों के नाम अलग अलग मतदान केंद्रों पर दर्ज पाए जाने पर संबंधित सुपरवाइजर से जवाब मांगा जाएगा । ऐसी गंभीर गलतियों के आधार पर उनके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।

AERO और ERO का भी 2 महीने तक का मानदेय में कटौती

निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी ERO और सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी AERO के कामकाज की भी जाँच होगी।इनके काम का मूल्यांकन 7 नवम्बर 2026 को मतदाता सूचि फ्रिज होने की तारीख से लेकर 4 जनवरी 2027 को अन्तिम सूचि प्रकाशित होने तक किया जाएगा। इस दौरान वोटर लिस्ट की गुणवत्ता जांचने और प्रपत्रों का सत्यापन करने और दावे आपत्तियों को स्वीकार या खारिज करने में लापरवाही मिलने पर जवाबदेही तय होगी। गम्भीर गलतियां पाए जाने पर इनके लगभग दो महीने अनुमानित मानदेय में अधिकतम कटौती की जा सकती है।

17 नवम्बर से 16 दिसंबर तक दर्ज होंगे आपत्तियां और दावे

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2027 के तहत 17 नवम्बर से 16 दिसंबर तक मतदाता सूचि में नाम जुड़वाने हटवाने और सुधार करने से जुड़े दावे और आपत्तियां ली जाएंगी। इस दौरान मतदाता सूचि की शुद्धता पर खास ध्यान रखा जाएगा। निर्वाचन विभाग ने निर्देश दिया है कि इस अवधि में मिलने वाले सभी प्रपत्रों का रोजाना डिजिटाइजेशन किया जाएगा साथ ही उनका तय समय के भीतर निस्तारण किया जाएगा, ताकि पात्र मतदाताओं के नाम सूचि में जुड़ सके और मौजूदा नामों में सुधार हो सके।

17 से 20 नवम्बर तक विशेष जांच होगी बूथों पर

वोटर लिस्ट में गलतियों को पकड़ने के लिए निर्वाचन विभाग 17 से 20 नवम्बर तक हर बूथ स्तर पर टेबल टॉप एक्सरसाइज कराएगा।इस दौरान BLO अपने निर्धारित मतदान केंद्र की मतदाता सूचि की बारीकी से जाँच करेंगे ।वे मतदाताओं के नाम ,लींग , उम्र, पते,फोटो ,और दूसरे विवरणों देखेंगे।अगर किसी जानकारी में गलती मिलती है तो संबंधित मतदाता से फार्म 8 भरवाया जाएगा।इसके बाद तय प्रकिया के तहत उस गलती को ठीक कराया जाएगा ।इस पूरी प्रकिया पर BLO सुपरवाइजर और ERO नजर रखेंगे।

वोटर लिस्ट की गलतियों आम लोग भी पकड़ सकते है

निर्वाचन विभाग नाम मतदाता सूची को बेहतर बनाने के लिए आम नागरिकों की भागीदारी भी बढ़ाने का फैसला किया है । नागरिकों को वोटर लिस्ट में वास्तविक गलतियां खोजकर उनकी जानकारी निर्वाचन विभाग को देने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। विभाग इन शिकायतों का सत्यापन करेगा ।इसके बाद सबसे ज्यादा वास्तविक गलतियों की पहचान करने वाले नागरिकों को संबंधित जिला निर्वाचन अधिकारी सम्मानित करेंगे। इससे मतदाता सूचि की जांच में आम लोगों की भागीदारी भी बढ़ेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *